Search

 
 
 

Palamu News : चार माह से लापता किशोरी दिल्ली से बरामद

पिपराटांड थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव से चार महीने पहले लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग रिंकी कुमारी को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया.पुलिस ने बरामद नाबालिग को 20 जून को थाना लाया
 
पलामू जिला की खबरें
  • डांट से नाराज होकर घर से निकलीथी

Palamu : पिपराटांड थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव से चार महीने पहले लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया.पुलिस ने बरामद नाबालिग को 20 जून को थाना लाया. इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. रिंकी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी गोलू भुईंया की पुत्री है.

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर माता-पिता ने रिंकी को डांट लगाई थी. इससे नाराज होकर वह घर से निकल गई थी. वह दिल्ली के नजफगढ़ में रहकर मजदूरी का काम कर रही थी.काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पिपराटांड़ थाना में आवेदन दिया था.इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

 

Uploaded Image

इस संबंध में थाना प्रभारी नितेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद से पुलिस लगातार नाबालिग की छानबीन में जुटी थी. पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद उसे दिल्ली के नजफगढ़ सेसकुशल बरामद कर लिया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही