Search

 
 
 

Palamu News : पलामू में ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चोरी, विरोध में व्यवसायियों ने की सड़क जाम

Palamu News: घटना के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने सड़क जाम कर दी.  पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. व्यवसायियों का कहना है कि पांडू बाजार में ज्वेलर्स दुकानों में चोरी की यह तीसरी घटना है.
 
सड़क जाम करते व्यवसायी.

Medininagar News : पलामू जिले के पांडू बाजार स्थित मां भगवती ज्वेलर्स दुकान में चोरों ने लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली. चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

 

इसे भी पढ़ें


घटना की जानकारी मिलते ही बाजार के व्यवसायियों में आक्रोश फैल गया. घटना के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने सड़क जाम कर दी.  पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. व्यवसायियों का कहना है कि पांडू बाजार में ज्वेलर्स दुकानों में चोरी की यह तीसरी घटना है. लगातार हो रही घटनाओं से उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है.


व्यवसायियों ने पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल उठाते हुए अब तक हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की. सड़क जाम की सूचना पर पांडू थाना प्रभारी विगेश कुमार राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और व्यवसायियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया. आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. साथ ही बाजार में पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी.
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही