Search

 
 
 

Palamu News :  हुसैनाबाद के दुर्गा मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण उड़ा ले गए चोर

हुसैनाबाद शहर के जपला रेलवे स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हुई है. चोर मंदिर में स्थापित मां दुर्गा, लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं पर पहनाये गए सोने-चांदी के मुकुट समेत अन्य आभूषण चोरी कर फरार हो गए.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :   हुसैनाबाद शहर के जपला रेलवे स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हुई है. चोर मंदिर में स्थापित मां दुर्गा, लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं पर पहनाये गए सोने-चांदी के मुकुट समेत अन्य आभूषण चोरी कर फरार हो गए. 

 

 

घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है. पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए. साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी. 

 

मामले की सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और तलाश में जुटी है. मंदिर में चोरी की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही