Search

 
 
 

Palamu News : कोयल नदी का जलस्तर बढ़ा, रिवर फ्रंट पर लौटी रौनक

बारिश से मेदिनीनगर की लाइफ लाइन कही जाने वाली कोयल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. इससे रिवर फ्रंट की रौनक लौट आई है करीब दो महीने से सूखी पड़ी कोयल नदी में अचानक पानी आने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं.
 
कोयल नदी का बढ़ा जलस्तर.

Medininagar : पलामू जिले में बेमौसम हुई बारिश से मेदिनीनगर की लाइफ लाइन कही जाने वाली कोयल नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. इससे रिवर फ्रंट की रौनक लौट आई है करीब दो महीने से सूखी पड़ी कोयल नदी में अचानक पानी आने से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं.

 

बताया जाता है कि पिछले दो महीनों से कोयल नदी लगभग सूख चुकी थी, जिससे शहरवासियों और आसपास के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. नदी में पानी नहीं रहने के कारण भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा था और जल संकट की आशंका बढ़ गई थी.

 

 

बीते दिनों पलामू जिले में अच्छी बारिश हुई है. जानकारों की मानें तो उत्तरी कोयल नदी के उद्गम स्थल वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के कारण नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हुई है. अचानक नदी में पानी आने से लोगों को बड़ी राहत मिली है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में जलस्तर बढ़ने से भूजल स्तर में सुधार होने की उम्मीद जगी है.


नदी का जलस्तर बढ़ने का असर मेदिनीनगर के रिवर फ्रंट पर भी देखने को मिल रहा है. नदी में पानी लौटने के बाद रिवर फ्रंट की रौनक बढ़ गई है और बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचकर आनंद ले रहे हैं. लोगों को उम्मीद है कि नदी में पानी का यह स्तर आगे भी बना रहेगा, जिससे गर्मी के मौसम में जल संकट से राहत मिल सकेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही