Search

 
 
 

Palamu News : घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी, मौत

सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित पूर्णाडीह गांव में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका की पहचान छोटू भुइयां की पत्नी मुन्नी देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.
 
  • मायके पक्ष का आरोप, ससुराल में पहले से ही होता था विवाद और झगड़ा

Palamu :  सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित पूर्णाडीह गांव में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतका की पहचान छोटू भुइयां की पत्नी मुन्नी देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. 


मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद मुन्नी देवी ने फांसी लगा ली.  घटना के बाद परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए सतबरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.

 

इसके बाद डॉक्टरों ने मुन्नी देवी की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच  रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.  

 

इस संबंध में सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि महिला का ससुराल में पूर्व से ही विवाद और झगड़ा होता था. परिजनों का मानना है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही