Search

 
 
 

Garhwa News :  घरेलू विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव स्थित बनखेता टोला में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.  मृतका की पहचान अनीता देवी  (40 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.
 

Garhwa :   जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव स्थित बनखेता टोला में घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.  मृतका की पहचान अनीता देवी  (40 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

 

परिजनों के अनुसार, घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद अनीता देवी ने कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया. जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए.

 

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

 

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि परिवार में जल्द ही शादी की तैयारियां होने वाली थीं. लेकिन इस घटना ने पूरे घर की खुशियों को मातम में बदल दिया. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही