Search

 
 
 

Saraikela News :  पारिवारिक विवाद में बिस्कुट कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नगर पंचायत क्षेत्र के इंद्रटांडी मोहल्ले में एक बिस्कुट कारोबारी ने गुरुवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सत्यनारायण त्रिपाठी के रूप में हुई है. घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
 
  • पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी करना चाहते थे सत्यनारायण
  • बेटियां दूसरी शादी का कर रही थी विरोध
  • गुरुवार रात इस बात को लेकर घर में हुई थी कहासुनी

Saraikela  :  नगर पंचायत क्षेत्र के इंद्रटांडी मोहल्ले में एक बिस्कुट कारोबारी ने गुरुवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सत्यनारायण त्रिपाठी के रूप में हुई है. घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

मिली जानकारी के अनुसार सत्यनारायण त्रिपाठी बिस्कुट के होलसेल कारोबार से जुड़े हुए थे. उनकी तीन बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि पत्नी के निधन के बाद वह दूसरी शादी करना चाहते थे. पिछले करीब छह महीने से एक महिला के साथ उनके संबंध होने की चर्चा थी.

 

परिजनों के अनुसार, इस संबंध को लेकर उनकी बेटियां लगातार विरोध कर रही थीं. गुरुवार को भी इसी मुद्दे पर घर में कहासुनी और विवाद हुआ था. विवाद के बाद सत्यनारायण त्रिपाठी अपने कमरे में चले गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.

 

रात करीब 10 बजे जब परिजन उन्हें बुलाने पहुंचे तो काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद मामले की सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया.

 

कमरे के अंदर सत्यनारायण त्रिपाठी का शव पंखे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इंद्रटांडी मोहल्ले में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही