Search

 
 
 

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है. आयोग द्वारा 17 मई 2026 को आयोजित परीक्षा सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र और सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की प्रीमिलिनरी आंसर की जारी कर दी गई है.
 
  • 15 जून तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

Ranchi :  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है. आयोग द्वारा 17 मई 2026 को आयोजित परीक्षा सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र और सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. 

 

अभ्यर्थी जेपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर आंसर की देख सकते हैं. अभ्यर्थी यदि मॉडल उत्तर को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव देना चाहते हैं, तो वे 12 जून से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध OTR पोर्टल (https://jpscotr.com) के माध्यम से लॉगिन करना होगा.

 

आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित प्रश्न के विरुद्ध प्रस्तावित उत्तर के समर्थन में आधार, साक्ष्य या स्रोत प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रक्रिया के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम व किसी अन्य ईमेल पर प्राप्त आपत्तियों/सुझावों पर विचार नहीं किया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही