Search

 
 
 

Palamu News : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित सेमरी गांव में एक युवक की कथित तौर पर प्रेमिका से मिलने पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
 

Palamu : जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित सेमरी गांव में एक युवक की कथित तौर पर प्रेमिका से मिलने पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

जानकारी के अनुसार, चियांकी निवासी पप्पू यादव रविवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने सेमरी गांव पहुंचा था. इसी दौरान करीब 12 बजे युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया. आरोप है कि परिजनों ने युवक पर लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए गांव वालों को बुला लिया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई.

 

मारपीट में गंभीर रूप से घायल पप्पू यादव को इलाज के लिए पहले एमएमसीएच लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था. हालांकि परिजनों ने उसका इलाज मेदिनीनगर के ही एक निजी अस्पताल में कराने का निर्णय लिया.

 

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मामले में पाटन थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने कहा कि प्रेम प्रसंग का मामला है. घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही