Search

 
 
 

Palamu News : पांकी रोड पर घायल अवस्था में मिला युवक, वाहन की चपेट में आने की आशंका

पांकी रोड पर शुक्रवार की रात करीब एक बजे एक युवक घायल अवस्था में मिला. उसके स्रिर पर गंभीर चोट लगी है. घायल युवक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी अमरनाथ महतो के रूप में हुई है. वह मुखलाल महतो के पुत्र हैं. युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है.
 

Palamu : पांकी रोड पर शुक्रवार की रात करीब एक बजे एक युवक घायल अवस्था में मिला. उसके स्रिर पर गंभीर चोट लगी है. घायल युवक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी अमरनाथ महतो के रूप में हुई है. वह मुखलाल महतो के पुत्र हैं. युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

 

युवक के घायल होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हुआ होगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही