Search

 
 
 

Palamu News : दिवाली का सामान खरीदकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Palamu News : परिजनों के अनुसार, रविन कुमार रविवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक से पाटन के सीरमा बाजार दिवाली का सामान खरीदने गये थे. बाजार से खरीदारी कर वह घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई.
 
पाटन थाना

Palamu News : जिले के पाटन थाना क्षेत्र में दिवाली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क दुर्घटना में एक 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान गहर पथरा गांव निवासी दीनानाथ रजक के पुत्र रविन कुमार के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें

 

परिजनों के अनुसार, रविन कुमार रविवार की शाम करीब 6:30 बजे बाइक से पाटन के सीरमा बाजार दिवाली का सामान खरीदने गये थे. बाजार से खरीदारी कर वह घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रविन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल रविन को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे और शव का इंक्वेस्ट तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है. जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही