Search

 
 
 

Jamshedpur News :  बेकाबू कार ने बाइक को घसीटा, फिर बिजली के खंभे से टकराई

Jamshedpur News :  बताया जाता है कि स्थानीय लोग बैठकर काली पूजा की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक कार वाहन वहां पहुंची और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लेते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई.
 
बिजली के खंभे से टकराई कार
  • स्थानीय लोग बैठकर काली पूजा की तैयारी कर रहे थे

Jamshedpur News :  एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा स्थित एक कैफे के समीप रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर तबाही मचाई. कार पहले एक मोटरसाइकिल को घसीटते हुए ले गई. फिर 12 हजार वोल्ट के बिजली के खंभे से जा टकराई. घटना रविवार देर रात करीब 11:30 बजे की है.

 

इसे भी पढ़ें

 

बताया जाता है कि स्थानीय लोग बैठकर काली पूजा की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक कार वाहन वहां पहुंची और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में लेते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई. 

 

घटना के बाद कार चालक मौका पाकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बिजली का खंभा वहां मौजूद लोगों पर गिर जाता या फिर वाहन किसी व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेता, तो बड़ी घटना हो सकती थी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही