Medininagar News : चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर तैबा नगर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी पहचान मो. सुलेमान के पुत्र मुसाहिद रजा (32) के रूप में हुई है. घटना बुधवार रात की है. मुसाहिद रजा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था.
इसे भी पढ़ें...
परिजनों के अनुसार, मुसाहिद कमरे में अकेला सोता था. बुधवार की रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. इसी दौरान उसने फांसी लगा ली. परिजनों को जानकारी मिलने पर उसे MMCH लाया गया. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

