Search

 
 
 

Palamu News :  ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

Palamu News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमित रेलवे पटरी पर जा कर खड़ा हो गया. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे के बाद घटनास्थल से उसका बैग भी बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.
 
रेलवे ट्रैक

Palamu News :  सोननगर-गढ़वा रोड रेलखंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना मंगलवार देर शाम  प्लेटफॉर्म संख्या-4 के समीप हुई. मृतक की पहचान गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार मेहता के रूप में हुई है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमित रेलवे पटरी पर जा कर खड़ा हो गया. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे के बाद घटनास्थल से उसका बैग भी बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. 

 

घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने साथ लेकर चले गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस युवक की मौत के पीछे का वास्तविक कारण पता लगा रही है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही