Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu  News : बालू अनलोड करने के दौरान एक युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

शहर थाना क्षेत्र के सद्दीक चौक के पास शुक्रवार को करीब 11:30 बजे बालू अनलोड करने के दौरान हादसे में करीब संटु सिंह(30 वर्ष) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
Advertisement
Advertisement
बालू अनलोड करने के दौरान हादसा

Palamu : शहर थाना क्षेत्र के सद्दीक चौक के पास शुक्रवार को करीब 11:30 बजे बालू अनलोड करने के दौरान हादसे में करीब संटु सिंह(30 वर्ष) नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

 

जानकारी के अनुसार, सद्दीक चौक के करीब हाइवा से बालू अनलोड किया जा रहा था. इसी दौरान दो युवक वहां खड़े थे.अचानक एक युवक हाइवा की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए हाइवा का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला. वहीं, वाहन के नीचे दबे हिस्से को हटाने के लिए हाइड्रा की मदद ली जा रही है. हाइड्रा की सहायता से हाइवा को उठाने का प्रयास किया जा रहा है.घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही