Search

 
 
 

Palamu News: माइंस के गहरे गड्ढे में युवक के डूबने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव स्थित माइंस के गहरे गड्ढे में युवक डूब गया. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. संभवतः पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार बुधवार को माइंस के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गया था.
 

Palamu: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव स्थित माइंस के गहरे गड्ढे में युवक डूब गया. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. संभवतः पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार बुधवार को माइंस के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गया था. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उनके डूबने की आशंका जताई गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी.

 

सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश में जुटी हुई है. गहरे पानी और कठिन परिस्थितियों के कारण खोज अभियान में परेशानी आ रही है.

 

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद हैं और युवक के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं. युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. हालांकि खोज अभियान जारी है. बताते चलें कि बीते 30 मई को भी नौडीहा बाजार के बटाने डैम में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी. जबकि दो लोगों को बचा लिया गया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही