Search

 
 
 

Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने कई खेल परिसरों का किया औचक निरीक्षण

रामगढ़ जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को विभिन्न खेल परिसरों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों की सुविधा और उनके विकास के लिए कई दिशा-निर्देश दिए.
 
  • इंडोर स्टेडियम में प्रवेश शुल्क कम करने व खेल सुविधाओं को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

Ramgarh: रामगढ़ जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को विभिन्न खेल परिसरों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों की सुविधा और उनके विकास के लिए कई दिशा-निर्देश दिए.


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त सबसे पहले इंडोर स्टेडियम पहुंचे. वहां उन्होंने खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक आकर्षित करने व खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से स्टेडियम के प्रवेश शुल्क को कम करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली खेल सामग्री अविलंब उपलब्ध कराने की बात कही. स्टेडियम की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने नगर परिषद के पदाधिकारियों को नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

साथ ही उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर स्थित स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया. उन्होंने बंद पड़े स्विमिंग पूल को अविलंब पूरी क्षमता के साथ सुचारू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि तैराकों और खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके. 


निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त सिद्धू कान्हू स्टेडियम रामगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने खेल छात्रावास की स्थिति का जायजा लिया. उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छात्रावास को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए और यहां खेल विद्यार्थियों के लिए रहने, खाने और अभ्यास करने की समुचित एवं उच्च स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही