Search

 
 
 

Chaibasa News: शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: विधायक जगत माझी

पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा प्रखंड के बारी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाईं में चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा. बुधवार को मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने लघु सिंचाई प्रमंडल से बनने वाले उक्त चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास और शिलापट का अनावरण कर किया.
 
  • -सोनुवा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाई में चारदीवारी निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
  • कहा- इसी वित्तीय वर्ष मध्य और उच्च विद्यालय में 6-6 नया कमरों का निर्माण कराएंगे

Shambhu Kumar

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा प्रखंड के बारी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाईं में चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा. बुधवार को मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने लघु सिंचाई प्रमंडल से बनने वाले उक्त चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास और शिलापट का अनावरण कर किया.


इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष विद्यालय में कमरों की कमी की जानकारी दी. विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इसी वित्तीय वर्ष मध्य एवं उच्च विद्यालय के लिए 6-6 नये कमरों का निर्माण कराया जाएगा. विधायक ने कहा कि जिले में फंड की कमी नहीं है. 


जनप्रतिनिधि या प्रशासन तक सही जानकारी नहीं पहुंच पाने के कारण कई बार समस्याओं का समाधान होने में विलंब होता हैं. उन्होंने बताया शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर वह बेहद गंभीर है. शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को संसाधनों की किसी प्रकार की कमी नहीं होने देंगे. कहा कि सभी उच्च विद्यालयों में संसाधनों की पूर्ति के साथ चारदीवारी और छात्रावास की व्यवस्था की जा रही है.


मौके पर जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक, मुखिया सुनीता गाराई, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा कोड़ा, कुंती दोंगो, लघु सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता अनिल कुमार, कनीय अभियंता सुजीत कुमार, अमित कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, पूर्व मुखिया अमित अंगरिया, हेमचंद महतो, मानकिशोर प्रधान, काजल प्रधान, अजीत प्रधान, चुन्नू प्रधान, नारायण बागी आदि उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही