Search

 
 
 

अबुआ साथी पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का जल्द करें निपटारा - डीसी

पेयजल और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.
 

Ranchi: पेयजल और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं. समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अबुआ साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को समय पर राहत मिल सके. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के कार्यों की समीक्षा की गई. 

 

 

डीसी ने खराब पड़े नलकूपों और जलमीनारों की मरम्मत से संबंधित शिकायतों की नियमित ट्रैकिंग व्यवस्था विकसित करने का आदेश दिए है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल और बिजली की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. 

 

डीसी ने सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है.इसके लिए विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा. वहीं जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई और कार्यों में तेजी लाने और समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिए. 

 

विद्युत व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में बिजली एवं पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिए. इसके साथ ही बिजली बिल से जुड़ी शिकायतों के समाधान और उपभोक्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया. बैठक में मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही