Search

 
 
 

कुड़ुख विषय के अभ्यर्थियों ने JSSC पर लगाया भेदभाव का आरोप

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE) 2026 के उत्तर कुंजी को लेकर कुड़ुख विषय के अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE) 2026 के उत्तर कुंजी को लेकर कुड़ुख विषय के अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद आयोग ने संबंधित प्रश्नों में कोई सुधार किए बिना ही उत्तर कुंजी जारी कर दिया. 

 

 


अभ्यर्थियों ने बताया कि कुड़ुख  विषय के प्रश्नपत्र में कई प्रश्न त्रुटिपूर्ण थे. जिन पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई गई थी.इसके समर्थन में आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण भी उपलब्ध कराए गए थे. इसके बावजूद आयोग ने आपत्तियों पर विचार नहीं किया और उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दिया.


अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि नागपुरी, पंचपरगनिया सहित कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के प्रश्नपत्रों में दर्ज आपत्तियों का निपटारा कर संशोधित उतरकुंजी जारी किया गया, जबकि कुड़ुख विषय के मामले में ऐसा नहीं किया गया. इससे अभ्यर्थियों में असंतोष है.

 

अभ्यर्थियों ने प्रश्न संख्या 9, 33,40, 52, 63, 88, 89,120 और 122 सहित कई प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज की गई थी. अभ्यर्थियों ने बताया कि कुड़ुख विषय के अभ्यर्थियों ने आयोग से पुनः मामले की समीक्षा करने, प्रश्नों की विशेषज्ञों से जांच कराने और निष्पक्ष तरीके से संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की है. 

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि सभी विषयों के अभ्यर्थियों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए और उनकी आपत्तियों पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही