Search

 
 
 

Palamu News : शाहपुर में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Palamu News : प्रथम दृष्टया युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसकी मौत हुई होगी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की.
 
फाइल फोटो.

Medininagar News : शहर के शाहपुर क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के समीप बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई. युवक की उम्र 35 वर्ष के आसपास होने का अनुमान है. घटना शाम करीब 4:00 बजे की है. खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई थी.

 

इसे भी पढ़ें


प्रथम दृष्टया युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आ रही है. आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में उसकी मौत हुई होगी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की. थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर भेज दिया गया है. पुलिस शव की पहचान कराने के साथ-साथ मामले की जांच में जुटी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही