Search

 
 
 

Palamu News : रेड़मा में काली मंदिर के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रेड़मा स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार शाम एक युवक का शव पड़ा मिला. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई.112 डायल पर सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार शाम एक युवक का शव पड़ा मिला. खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई.112 डायल पर सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने युवक को को MMCH, मेदिनीनगर भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

Uploaded Image

मंदिर के पास पड़ा युवक का शव


युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. मौत कैसे हुई इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक नशे का आदी था. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही