Palamu News : लेस्लीगंज थाना अंतर्गत एकता स्थित घुटवा जंगल में बुधवार को झाड़ियों के बीच युवक का शव मिला है.शव क्षत-विक्षत और सड़ा-गला मिला है. शव की हालत इतनी खराब थी कि उसमें कीड़े लग चुके थे.
परिजनों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान की.वह पाटन थाना के बंजारी गांव निवासी बिरजू उरांव के बेटे पंकज उरांव (38) के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार पंकज बीते 19 सितंबर से लापता था.परिजन उसकी काफी खोजबीन कर रहे थे.संभवतः उसकी हत्या की गई है.पुलिस के अनुसार दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी.उसका शव बुधवार को बाइक बरामदगी के स्थान से 4 किलोमीटर दूर मिला.
संभवत: उसकी हत्या कर शव छुपाने के नियत से जंगल में झाड़ियां के बीच फेंक दिया गया था.पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है. इसके साथ शव जंगल में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएगा.

