Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : अब प्रतिदिन दो टैकरों से पानी की होगी आपूर्ति, लोगों के चेहरे खिले

Palamu : पांकी इलाके में भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया था. लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे थे. चतरा सांसद सुनील सिंह ने टैंकर से पेयजल की व्यवस्था की है. इससे ग्रामीणों में काफी हर्ष हैं. पिछले कई दिनों से लोग दूर जाकर पानी लाते थे. युवा समाजसेवी और पांकी पश्चिमी जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी सुमन पासवान पेयजल की समस्या को लेकर लगातार आंदोलनरत थे. उन्होंने प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक पेयजल के लिए गुहार लगाई. हालांकि पीएचडी विभाग अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा पाया. चतरा सांसद के पलामू जिला सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर तुरंत इसकी सूचना चतरा सांसद सुनील सिंह को दी. सांसद की पहल पर ड्राई जोन क्षेत्रों में प्रतिदिन दो टैंकरों से पूरे पहाड़ी मुहल्ला में पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी गई. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-opposition-collect-triple-holding-tax-vacant-land-in-nagar-panchayat-area-started/">लातेहार

: नगर पंचायत क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन का तिगुना होल्डिंग टैक्स वसूलने का विरोध शुरू

पानी के लिए महिलाएं दिनभर रहती थीं परेशान

बता दें कि कई दिनों से पहाड़ी मुहल्ले में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ था. महिलाएं दिनभर पानी के लिए परेशान रहती थीं. इनका जीना दुभर हो गया था. जब पेयजल की व्यवस्था की गई तो मुहल्ले वासियों ने सांसद के प्रति आभार जताया. टैंकर से पानी मुहैया कराने के मौके पर पलामू जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, पांकी भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह, महामंत्री श्याम नंदन ओझा, वरिष्ठ भाजपा नेता साधु मांझी, लोहरसी भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, मनोज सिन्हा, निर्मल सिंह, जय किशोर गुप्ता, विनोद चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-attack-on-bishtupur-electricity-office-warning-of-movement-by-handing-over-demand-letter-to-gm/">जमशेदपुर

: आजसू पार्टी का बिष्टुपुर बिजली कार्यालय पर हल्ला बोल, जीएम को मांग पत्र सौंप आंदोलन की दी चेतावनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही