Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : माइंस संचालकों के खिलाफ आक्रोश, डीसी कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Palamu : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के झरहा में गुरुवार को माइंस संचालकों और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हो गई थी. झड़प में कई ग्रामीणों को चोट भी लगी थी. इसके बाद मामला ने तूल पकड़ लिया. आक्रोशित ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और माइंस संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने लाइसेंसी हथियार को जब्त कर लाइसेंस कैंसिल करने की मांग की. साथ ही माइंस बंद करने की जिला प्रशासन से मांग की है. झरहा गांव के दर्जनों ग्रामीण पलामू उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और माइंस संचालकों पर कई तह के आरोप लगाये. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइंस संचालक नौडीहा थाना पुलिस की मिलीभगत से दिन-रात ओवरलोड कर पत्थर ले जाया जाता है. इसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन से की गई है.लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती. इसे भी पढ़ें-चांडिल">https://lagatar.in/chandil-goddess-durga-will-be-invoked-with-traditional-dasayam-dance-preparations-in-final-stage/">चांडिल

: परंपरिक दासायं नाच से होगा देवी दुर्गा का आह्वान, तैयारी अंतिम चरण में

सड़क जाम करने के दौरान हुई थी झड़प

इसी को लेकर ग्रामीण गुरुवार को गांव की सड़क जाम कर दिया था. सड़क जाम के दौरान माइंस संचालकों और ग्रामीणों के बीच नोंकझोंक हो गई. इसी बीच माइंस संचालकों द्वारा हथियार निकालकर हवाई फायरिंग की गई. ग्रामीणो पर हथियार तान दिया गया. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सभी माइंस संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन कार्रवाई करते हुए हथियार का लाइसेंस जब्त किया जाय. इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-unveils-mascot-juhi-and-trophy-of-jharkhand-womens-asian-hockey-champions-trophy/">मुख्यमंत्री

ने झारखंड महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मैस्कॉट जूही और ट्रॉफी का किया अनावरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही