Search

 
 
 

पलामू : पांकी पुलिस ने अवैध कोयला लदे हाइवा को किया जब्त

 
Panki (Palamu) : पांकी पुलिस ने रविवार को पांकी स्टेट हाईवे रोड स्थित मंगलपुर गांव से अवैध कोयला लदे एक हाइवा को जब्त किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध कोयला लोड एक हाइवा जा रहा है. पुलिस ने ग्राम मंगलपुर में हाइवा वाहन संख्या - WB 41K 0257 को रोका. चालक से जब कोयला से संबंधित वैध कागजात की मांग की गई तो वह नहीं दिखा सका. हाइवा में करीब 25 टन कोयला लोड था, जिसे हाइवा समेत पुलिस ने जब्त कर लिया. उक्त संबंध में वाहन के मालिक व चालक के विरुद्ध पांकी थाना सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं चालक एलेक्सिस डोडराय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. चालक एलेक्सिस डोडराय खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र का रहनेवाला है. इसे भी पढ़ें : मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही