Search

 
 
 

Palamu Police : 175 सब इंस्पेक्टर व ASI का तबादला, राजेश रंजन बने तरहसी थाना के प्रभारी

पलामू पुलिस के करीब 175 सब इंस्पेक्टर (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. सब इंस्पेक्टर राजेश रंजन को तरहसी थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वे इसके पूर्व पांकी थाना प्रभारी रह चुके हैं.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :   पलामू पुलिस के करीब 175 अवर निरीक्षक (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) स्तर के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. सब इंस्पेक्टर राजेश रंजन को तरहसी थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वे इसके पूर्व पांकी थाना प्रभारी रह चुके हैं.

 

वहीं रुद्रनानंद सरस को जिले का नया ट्रैफिक प्रभारी नियुक्त किया गया है. उन्होंने सत्येंद्र दुबे का स्थान लिया है. इसके अलावा चंद्रशेखर यादव को किशुनपुर ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही बिरेंद्र मेहता बने दंगवार ओपी प्रभारी बनाए गए हैं.

 


बताते चलें कि तरहसी के तत्कालीन थाना प्रभारी आनंद कुमार को वाहन छोड़ने के एवज में पैसे मांगने के आरोप में पलामू एसपी ने लाइन हाजिर किया था. इसके बाद तरहसी थाना प्रभारी का पद रिक्त हो गया था. अब राजेश रंजन को तरहसी थाना की जिम्मेवारी सौंपी गई है. वे इसके पूर्व पांकी थाना प्रभारी रह चुके हैं.

 

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि विगत दो वर्षों से विभिन्न थाना, ओपी और शाखाओं में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. उन्होंने कहा कि इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही