Search

 
 
 

पलामू पुलिस ने TSPC एरिया कमांडर बसंत सिंह समेत 4 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार भी किया बरामद

 
Palamu : पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हासिल मिली है. पुलिस ने TSPC एरिया कमांडर बंसत सिंह उर्फ बच्चन जी सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है. इसकी जानकारी पलामू एसपी चन्दन सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर दी है. एसपी ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो रहे TSPC एरिया कमांडर बंसत सिंह उर्फ बच्चन जी उर्फ दीवाकर जी को उनके तीन सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सलियों में दीपक कुमार, पिता रामनन्दन राम ,ग्राम -बनाही थाना पीपरा जिला पलामू, गुड्डू कुमार यादव, पिता स्व0 राजमोहन यादव, ग्राम- चितवाबांध थाना टंडवा जिला औरंगाबाद (बिहार) और सोनू कुमार, पिता शैलेश दास, ग्राम-ईशरोल थाना देव जिला औरंगाबाद (बिहार) शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-advocates-association-submitted-memorandum-to-deputy-commissioner-and-principal-district-sessions-judge/">कोडरमा

: अधिवक्ता संघ ने उपायुक्त और प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन

 कई थानों में मामला दर्ज था 

TSPC एरिया कमांडर बसंत सिंह उर्फ बच्चन जी के पास से देशी रिवाल्वर एवं 03 राउण्ड गोली, सोनू कुमार के पास से 01 लोडेड देशी कट्टा, 01 मोबाईल, 02 डायरी एवं पर्चा बरामद किया गया है. इन नक्सलियों पर व्यवसाईयों, जन प्रतिनिधियों एवं ठेकेदारों से लेवी वसूल का काम करते थे. झारखण्ड-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में में चल चल रहे सड़क निर्माण में लगी मशीनों को आग के हवाले कर दिया है. कई थानों में इनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है. इसे भी पढ़ें -मिशन">https://lagatar.in/mission-2024-bjp-started-work-on-12-point-agenda-in-14-lok-sabha-seats-jharkhand/">मिशन

2024: झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में 12 सूत्री एजेंडे पर भाजपा ने शुरू किया काम [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही