Search

 
 
 

पलामू : महिला की हत्या मामले में संदिग्ध की तलाश में जुटी पुलिस

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंवर बांध टोला में बुधवार को हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है, जिसके गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की संभावना है.
 

Palamu :  लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंवर बांध टोला में बुधवार को हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है, जिसके गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की संभावना है.

 

बंद घर में मृत अवस्था में मिली महिला

बताते चलें कि लाखो देवी (35 वर्ष) का बेटा प्रदीप भुइयां बुधवार की सुबह जब घर आया तो उसने घर का दरवाजा बंद पाया. इसके बाद किसी तरह वह घर में घुसा तो देखा कि उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी है. किसी ने बेरहमी से कूच-कूचकर महिला की हत्या कर दी. इसके बाद प्रदीप भुइयां ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी.

 

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि जांच में तेजी लाई गई है और संदिग्ध युवक की तलाश जारी है. युवक की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा. गुरुवार को एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी और खून के धब्बों समेत कई अहम सैंपल इकट्ठा किए थे.

 

इससे पहले बुधवार को खोजी कुत्ते की मदद से भी जांच की गई थी. महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद गुरुवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.


मोबाइल फोन से मिल सकते हैं कई सबूत

लाखो देवी का पति संजय भुइयां पिछले छह महीने से हिमाचल प्रदेश में मजदूरी कर रहा है. इधर, महिला की अचानक हत्या होने से पूरा परिवार शोक में है. ग्रामीणों का एक वर्ग इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहा है. मृतका का मोबाइल फोन अब तक बरामद नहीं हो पाया, जो जांच में अहम कड़ी साबित हो सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही