Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : तार गिरने से पांकी में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप

Palamu : पांकी, लेस्लीगंज और मनातू प्रखंड में आए तूफान में 33 हजार का बिजली का तार गिर गया. इससे बिजली आपूर्ति बिल्कुल ठप पड़ गया है. इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शाम ढलते ही पांकी बाजार अंधेरे में डूब जाता है. व्यवसायियों की मानें तो लगभग 50 लाख रुपये का बिजनेस नहीं हो पाया. सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल यूजर्स को उठाना पड़ रहा है. लोग मोबाइल चार्ज के लिए पेट्रोल पंप, जेनेरेटर दुकान के समीप घंटों बैठे रहते हैं. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/grand-gathering-of-opposition-parties-in-patna-meeting-may-be-held-on-june-12-lagatar/">पटना

में विपक्षी दलों का महाजुटान, 12 जून को हो सकती है साझा बैठक

एक-दो दिन में बिजली आपूर्ति नियमित होने की उम्मीद

पांकी के स्थानीय होटल संचालकों का कहना है कि प्रायः सभी होटलों में पानी का अभाव है. चौक-चौराहे का सभी चापाकल इस भीषण गर्मी में सूख चुका है. बता दें कि पांकी में पिछले छह माह से बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है. बिजली आपरेटर बनारस सिंह ने बताया कि आंधी-तूफान से पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कई जगहों पर बिजली तार नीचे गिर गया है. बिजली विभाग जोर शोर से मरम्मती कार्य में लगा हुआ है. उन्होंने भरोसा दिया कि एक-दो दिनों में बिजली आपूर्ति नियमित हो जाएगा. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-prime-minister-modi-is-narcissistic-and-dictator-accused-sidelining-president-draupadi-murmu/">कांग्रेस

ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी आत्ममुग्ध और तानाशाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार करने का आरोप लगाया

30 से 50 रुपये में पानी का जार खरीदने को विवश हैं ग्रामीण

पांकी प्रखंड के दो लाख आबादी वाला गांव पानी के लिए तरस रहा है. होम डिलीवरी करके लोग प्रति जार 30 से 50 रूपये में ले रहे हैं. सक्षम परिवार के लोग खरीद कर किसी तरह अपना काम चला रहे हैं, परंतु गरीब परिवार के सामने विकराल समस्या है. बसपा के पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी आलम अंसारी ने पलामू उपायुक्त से बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कराने की मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही