Search

 
 
 

पलामू : कोयला चोरी का विरोध करने पर रेलकर्मी पर हमला

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक रेलकर्मी पर हमला किया गया. गैंग नंबर-03 में कार्यरत कर्मचारी आदित्य के सिर पर गंभीर चोटें आई है. घायल रेलकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 

Palamu :  डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक रेलकर्मी पर हमला किया गया. गैंग नंबर-03 में कार्यरत कर्मचारी आदित्य के सिर पर गंभीर चोटें आई है. घायल रेलकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


 

बताया जाता है कि आदित्य ने कुछ लोगों को ट्रेन से कोयला उतारते देखा, जिसका उसने विरोध किया. आरोप है कि विरोध करने पर 30–40 लोगों की भीड़ ने उन पर पत्थर और गिट्टी से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई. इस घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. रेलकर्मियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही