Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विराट कोहली संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई अनुष्का, गले में तुलसी की माला और माथे में बिंदी  ने जीता फैंस का दिल

हाल ही में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान कपल का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : हाल ही में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान कपल का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

 

 

सिंपल और स्टाइलिश लुक

विराट कोहली ने बेज शर्ट और ब्लैक ट्राउजर के साथ सेमी-फॉर्मल लुक अपनाया था, जबकि अनुष्का शर्मा व्हाइट फ्लोरल प्रिंट सूट और मैचिंग दुपट्टे में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं. उनके माथे पर लगी बिंदी और तुलसी की माला उनके लुक का खास हाइलाइट बनी. इस दौरान विराट अनुष्का के हैंडबैग के साथ चलते दिखे, जिससे कपल की सिंपल और प्यारी बॉन्डिंग नजर आई.

 

फैंस हुए मुरीद

कपल के इस लुक पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिए. कुछ ने अंदाजा लगाया कि कपल वृंदावन या किसी मंदिर की यात्रा पर जा रहा है, तो कई ने उनकी सादगी भरे लुक की तारीफ की. फैंस ने लिखा -अनुष्का कितनी प्यारी लग रही हैं.शायद वृंदावन जा रहे हैं.विराट के लुक की भी लोगों ने खूब सराहना की.

विराट-अनुष्का की लव स्टोरी

विराट और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक विज्ञापन सेट पर हुई थी. दोस्ती से शुरू हुए इस रिश्ते ने जल्दी ही प्यार का रूप ले लिया. कपल ने दिसंबर 2017 में इटली के टस्कनी में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. 2021 में उनकी बेटी वामिका और फरवरी 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ. कपल हमेशा अपनी प्राइवेसी का ख्याल रखते हैं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही