Search

 
 
 

पलामू : दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 
Palamu :  मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौडिया पंचायत की मुखिया के देवर सत्येंद्र सिंह को महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. सदर थाना प्रभारी ने छापामारी कर देर रात सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद आज उसे मेदिनीनगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे न्यायिकत हिरासत में भेज दिया. (पढ़ें, मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-comment-case-rahul-gandhis-lawyer-sought-time-from-the-court-for-hearing/">मोदी

सरनेम टिप्पणी केस : राहुल गांधी के वकील ने सुनवाई के लिए कोर्ट से मांगा समय)

पीड़िता का आरोप- मामले को रफा-दफा करने के लिए  उस पर बनाया गया दबाव 

मेदिनीनगर सदर थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार, गांव की एक महिला ने सत्येंद्र सिंह पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. पीड़िता का यह भी आरोप था कि पंचायत ने इस मामले को तीन दिनों तक दबाया. साथ ही पैसों का प्रलोभन देकर मामले को रफा-दफा करने के लिए उस पर दबाव बनाया. पीड़ित परिवार को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा था. किसी तरह मौका देखकर 19 मई को पीड़ित महिला और उसका पति सदर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/encounter-between-security-forces-and-naxalites-two-jawans-injured-three-naxalites-also-got-shot/">छत्तीसगढ़

: सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, दो जवान घायल, तीन नक्सलियों को भी लगी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही