Search

 
 
 

पलामू : डायन-बिसाही के शक में रिश्तेदार ने करवाई थी महिला की हत्या

केंद्र उरांव ने सोनू अली और एक अन्य के साथ मिलकर विमला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
 

Medininagar : पलामू जिले के छतरपुर के बाघमाड़ा टोला में 16 मई को हुई 55 वर्षीया महिला विमला देवी की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि डायन बिसाही के शक में रिश्तेदार गौतम कुमार भुईयां ने 80 हजार रुपए देकर विमला देवी की हत्या करवाई थी. गौतम भुईयां ने विनोद भुइयां के माध्यम से सकेंद्र उरांव को 80 हजार रुपए में हत्या का जिम्मा दिया था. जिसके बाद सकेंद्र उरांव ने सोनू अली और एक अन्य के साथ मिलकर विमला देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

 पुलिस ने गौतम कुमार व विनोद भुईयां को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शूटर सकेंद्र उरांव और सोनू अली आगजनी के एक मामले में 2 जून को जेल जा चुके हैं. एक आरोपी फरार है. एसपी ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही