Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बंद बोरी में महिला का सड़ा गला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Hussainabad (Palamu) :  हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही पंचायत स्थित कुकही दह पर चिमनी ईंट भट्ठा परिसर में एक महिला का शव प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला. एसआई सोनू दास ने बताया कि महिला का शव पूरी तरह सड़-गल चुका है. इसलिए महिला की पहचान नहीं हो सकी. महिला की अनुमानित आयु 25 वर्ष बतायी जा रही है. महिला के शरीर में लाल रंग की साड़ी और हरे रंग की शॉल लिपटी हुई थी. हैदरनगर पुलिस शव की पहचान और मामले की छानबीन में जुटी है. (पढ़ें, बाबा">https://lagatar.in/baba-badrinaths-doors-open-for-devotees-temple-decorated-with-15-quintals-of-marigold-flowers/">बाबा

बद्रीनाथ के कपाट भक्तों के लिए खुले, 15 क्विंटल गेंदा फूल से सजाया गया मंदिर)

फॉरेंसिक जांच के लिये रिम्स रांची भी भेजा गया है सैंपल 

एसआई सोनू दास ने बताया  शव को पोस्टमार्टम के लिये हुसैनाबाद सीएचसी भेजा गया था. लेकिन शव सड़-गल जाने के कारण हुसैनाबाद में पोस्टमार्टम नहीं हो सका. इसके बाद शव को एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया है. एसआई सोनू दास ने बताया कि शव की फॉरेंसिक जांच के लिये सैंपल रिम्स रांची भी भेजा गया है. इसे भी पढ़ें :  16">https://lagatar.in/bahubali-leader-anand-mohan-released-from-jail-after-a-long-wait-of-16-years/">16

साल के लंबे इंतजार के बाद जेल से रिहा हुए बाहुबली नेता आनंद मोहन

शव से दुर्गंध आने पर पता चला 

बताया जाता है कि शव को प्लास्टिक के बोरे में डालकर उसे ईंट भठ्ठा में इटों से ढ़क कर रखा गया था. शव काफी दिन पुराना हो गया था. इसलिए यह पूरी तरह से सड़-गल गया है. जब शव से दुर्गंध आने पर ईंट भठ्ठा में कार्यरत मजदूरों ने जाकर देखा तो पाया की किसी महिला का शव पड़ा है. मजदूरों  ने ईंट भट्ठा मालिक को शव मिलने की सूचना दी. इसके बाद मालिक ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :  सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-competition-organized-for-awareness-of-sports-and-education/">सिमडेगा

: खेल और शिक्षा के प्रति जागरुकता को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही