Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : आरपीएफ ने नदी की धार में फंसे युवक की बचायी जान

Advertisement
Advertisement
Palamu :  पलामू जिले के गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित कोयल नदी की धार में मनोज करमाली नाम का युवक फंस गया था. जिसे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया. जवानों ने रेलवे पुल से रस्सी के सहारे 80 फीट ऊंचाई तक युवक को खींचा और उसकी जान बचायी. आरपीएफ ने मामले की जानकारी रेहला थाना को भी दी. फिलहाल युवक बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है. डॉक्टर ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है. (पढ़ें, 67वीं">https://lagatar.in/cm-hemants-son-vishwajeet-will-represent-jharkhand/">67वीं

राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता : सीएम हेमंत के बेटे विश्वजीत झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व)

नींद में ट्रेन से पानी में गिर गया था मनोज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/28rc_m_2_28092023_1.jpg"

alt="" width="1200" height="1599" /> घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोकारो के बड़कागांव के बड़की निवासी मनोज करमाली ट्रेन के जनरल बोगी में बैठकर दिल्ली जा रहा था. मनोज खिड़की के पास बैठा था. अचानक उसे नींद आ गयी और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन के पास कोयल नदी पर बने रेलवे ब्रिज के पास ट्रेन से नीचे गिर गया. इस हादसे में मनोज नदी की बीच धारा में फंस गया. रेलवे की पेट्रोलिंग टीम ने मनोज को पुल के नीचे देखा और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी. जिसके बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आरपीएफ की टीम ने एक रस्से के सहारे युवक की जान बचायी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jh-cm-office-employee-dies-due-to-drowning-in-puri-sea/">झारखंड

CM कार्यालय के कर्मी की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत, आज लाया जायेगा शव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही