Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप

Palamu : पलामू के पांकी में बुधवार की सुबह दो समुदाय में झड़प हो गई. दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए. उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं इस उपद्रव में तीन घर भी जल गए. तनाव बढ़ता देख घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पूरे पांकी में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है. साथ ही जिले में कल तक के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. झड़प की यह घटना पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक पर घटी. इसे भी पढ़ें : DGP">https://lagatar.in/dgp-ajay-kumar-singh-took-charge-said-will-work-to-maintain-peace-in-the-state/">DGP

अजय कुमार सिंह ने किया पदभार ग्रहण, कहा- राज्य में अमन चैन कायम करने का करेंगे काम

एसडीपीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल

दो समुदाय में झड़प की सूचना पर एसडीपीओ आलोक कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. पत्थरबाजी में एसडीपीओ आलोक कुमार टुडू समेत कई पुलिस पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई. करीब एक घंटे तक पांकी के मस्जिद चौक में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करती रही, मगर लोग नहीं माने. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ-साथ डीसी-एसपी समेत कई आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे पांकी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. [caption id="attachment_555958" align="alignnone" width="1251"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/3-5.jpg"

alt="पलामू " width="1251" height="767" /> पलामू[/caption] इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/nishikant-files-pil-in-high-court-to-remove-restrictions-on-shiv-baraat-in-deoghar/">देवघर

में शिव बारात से पाबंदियां हटाने के लिए निशिकांत ने हाईकोर्ट में दाखिल की जनहित याचिका

डीसी-एसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर कर रहे कैंप

डीसी आंजनेयुलू दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा मौके पर कैंप कर रहे हैं. स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए एसडीएम राजेश शाह ने पांकी थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया है. साथ ही जिले में कल तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

आईजी-डीसी ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

आईजी राजकुमार लकड़ा और पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने लोगों से शांति बनाने रखने की अपील की है. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है. प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. लोग अफवाह से बचें, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. [caption id="attachment_555971" align="alignnone" width="1141"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/43-1.jpg"

alt="पलामू : झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप" width="1141" height="707" /> पलामू : झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप[/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/344.jpg"

alt="" width="1133" height="677" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/34455.jpg"

alt="" width="1138" height="683" />

पांकी विधायक शशिभूषण मेहता समेत कई नेता पहुंचे

वहीं पाकी विधायक शशिभूषण मेहता समेत कई लोग मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. दोनों पक्षों के लोगों से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं. झामुमो नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में पांकी पहुंचा. नेताओं ने दोनों समुदाय के लोगों से माहौल को शांत रखने और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की. झामुमो नेताओं ने भाजपा विधायक शशि भूषण मेहता, भाजपा नेता लाल सूरज और पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह से भी मिलकर शांति सौहार्द बने इस पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-fighting-stone-pelting-arson-and-vandalism-in-panki-of-palamu-section-144-applied-internet-service-closed/">Breaking

: पलामू के पांकी में दो पक्षों में तनाव, आगजनी और तोड़फोड़, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही