Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : मतदाता जागरूकता को लेकर सोशल मीडिया कैंपेन शुरू, उमड़ी भीड़

Advertisement
Advertisement
IamVerifiedVoter सोशल मीडिया कैंपेन का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दुल्हन की तरह सजा था शिवाजी मैदान, कहीं रंगोली तो कहीं मेहंदी के ज़रिए लोगों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित Medininagar: जिले में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से सोमवार को मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में स्वीप कार्यक्रम के तहत हैशटैग ‘आईएमवेरिफायडवोटर’ सोशल मीडिया कैंपेन चलाया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त रवि आनंद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार और उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुरूआत की. मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि आज स्वीप कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया पर यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है. इसका एकमात्र उद्देश्य है कि मतदाता के रूप में खुद को वेरिफायड करना. खुद को वेरिफायड करने से तात्पर्य है कि आप सभी अपने बूथ पर जाकर या वीएचए के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में ज़रूर चेक करें. अगर आपका नाम नहीं जुड़ा हो या उसमें कोई विसंगति है तो फौरन संबंधित फॉर्म 6,7,8 भरें और जमा करें. इसे भी पढ़ें-तत्कालीन">https://lagatar.in/the-then-cm-had-filed-a-case-relief-to-ed-officers-from-the-high-court-in-the-st-sc-act-case/">तत्कालीन

सीएम ने दर्ज कराया था केस, ST-SC एक्ट मामले में हाईकोर्ट से ED अधिकारियों को राहत 

अधिक से अधिक मतदान हो सुनिश्चित : शशि रंजन

उपायुक्त ने कहा कि तकनीक के इस युग में जहां मोबाइल के माध्यम से सारे कार्य हो रहें हैं. इसी में शामिल है वीएचए एप. इस ऐप के जरिये निर्वाचन से जुड़े सारे कार्यों का निष्पादन किया जा सकता है. इस ऐप में इलेक्शन से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध रहती है. उन्होंने कहा कि जब आप समुचित जानकारी के साथ मतदान करने जाते हैं तो उसके अपने फ़ायदे हैं. इस तरह का कार्यक्रम भविष्य में भी चलाया जायेगा ताकि जिले में अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित किया जा सके. इसी तरह उप विकास आयुक्त रवि आनंद, नगर आयुक्त जावेद हुसैन और उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने भी स्वीप जागरूकता पर ज़ोर दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/04rc_m_43_04032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मैदान परिसर दुल्हन की तरह सजा

शिवाजी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर पूरे मैदान परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था. मैदान के चारों तरफ मतदाता जागरूकता से संबंधित सेल्फी बूथ, कहीं फूलों की रंगोली, कहीं मेहंदी तो कहीं पेंटिंग के माध्यम से लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से कुल 19 अलग-अलग प्रकार के रंगोली बनाये गये थे. साथ ही 20 से अधिक विभिन्न प्रकार के पेंटिंग्स के जरिये मतदाता जागरूकता संदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें-पथ">https://lagatar.in/complaint-of-umesh-verma-posted-in-road-construction-to-central-election-commission-and-state-election-commission/">पथ

निर्माण में पदस्थापित उमेश वर्मा की केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/04rc_m_40_04032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

शिवाजी मैदान में उपस्थित सभी लोगों को मतदान प्रतिज्ञा दिलायी गयी. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व सहायक समाहर्ता रवि कुमार ने मैदान में उपस्थित सभी लोगों से विशेष रूप से बच्चों से इलेक्शन से जुड़े कई सवाल किये और सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया. इसी तरह रंगोली, पेंटिंग व बेहतर मेहंदी लगाये बच्चियों को भी पुरस्कृत किया गया. इसके अलावे नुक्कड़ नाटक से भी लोगों को मतदान के महत्व के विषय पर प्रकाश डाला गया. साथ ही मतदाता जागरूकता लिखे पम्पलेट को गुब्बारे के साथ हवा में उड़ाकर भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया. मौके पर अधिकारियों के अलावे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और आमलोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही