Search

 
 
 

पलामू स्प्रिट मामला : रेहला थाना प्रभारी भगवान सिंह निलंबित, नेमधारी रजक को मिला प्रभार

 

Palamu: शनिवार को बरामद स्प्रिट मामले में रेहला थाना प्रभारी भगवान सिंह का निलंबित किया गया. एसपी संजीव कुमार ने थाना प्रभारी के निलंबित किया है. बताया जा रहा है कि स्प्रिट तस्करी में रेहला थाना प्रभारी भगवान सिंह की संदिग्ध भूमिका थी. जिसके बाद उन्हे निलंबित करते हुए नेमधारी रजक को थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया है.

शनिवार को पुलिस ने 10 हजार लीटर स्प्रिट किया था बरामद

बता दें कि शनिवार को  पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी थी. सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा आईटीआई कॉलेज के पास से फॉर्च्यूनर गाड़ी के साथ चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्करों के पास से 9 लाख 30 हजार रुपए नगद और 20 लाख की 10 हजार लीटर स्प्रिट बरामद हुई है. गिरफ्तार शराब तस्करों के नाम रवि रंजन सिंह, सौरभ विजय, अजय कुमार और शोभित कुमार हैं.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

सदर एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि जानकारी मिली कि सिंगरा आईटीआई कॉलेज के पास बाहर से 4 लोग आये हैं. स्प्रिट और शराब स्मगलिंग की जानकारी मिल रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी करते हुए सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. हिरासत में लिये गए आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि कई दिनों से झारखंड से बिहार में शराब की तस्करी करते थे. वो हाइवा गाड़ी में गिट्टी के नीचे छिपाकर शराब की तस्करी करते थे. सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही