Search

 
 
 

पलामू : रेहला थाना क्षेत्र में पेड़ के नीचे बजरंग बली की मूर्ति मिली, पुलिस ले गयी थाना

 
Palamu : जिले के रेहला थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के पास स्थित पीपल के पेड़ के नीचे बजरंग बली की मूर्ति मिली है. बरामद मूर्ति चांदी या इसके जैसे किसी पदार्थ से बनी है. मूर्ति का वजन आधा किलो से ऊपर है. पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर थाना ले गयी है और मामले की छानबीन कर रही है. रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि पीपल के पेड़ के नीचे मूर्ति रखा हुआ था. प्रथम दृष्टया से यह मूर्ति चांदी की बतायी जा रही है. मूर्ति कहां से आयी है, इसकी जांच की जा रही है. मूर्ति कौन सी धातू का बना है, इसका भी सत्यापन किया जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि मूर्ति देखने से नया लगता है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/high-flight-of-ranchis-heer-kaur-this-is-how-she-decided-to-travel-to-hollywood/">रांची

की हीर कौर की ऊंची उड़ान, ऐसे तय किया हॉलीवुड तक का सफर)

मूर्ति मिलने की खबर सुनकर लोगों की भीड़ जुटी 

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से यह मूर्ति पीपल के पेड़ के नीचे मौजूद थी. लोग पीपल के पेड़ के नीचे अक्सर पूजा करने के लिये जाते हैं. गुरुवार रात जब लोग पीपल के पेड़ के पास गये तो देखा कि वहां चांदी जैसी पदार्थ से बनी बजरंग बली की मूर्ति रखी है. इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गयी. जिसके बाद मूर्ति को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसे भी पढ़ें : एस">https://lagatar.in/s-jaishankar-said-in-sco-meeting-india-will-not-tolerate-terrorism-on-the-border/">एस

जयशंकर ने SCO की बैठक में कहा, भारत सीमा पर आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही