Search

 
 
 

पलामूः फ्लाईओवर से गिरा स्कूटी सवार किशोर, मौत

चियांकी फ्लाईओवर से एक किशोर स्कूटी सहित गिर गया. इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों की सूचना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किशोर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया.
 

Medininagar : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी फ्लाईओवर से एक किशोर स्कूटी सहित गिर गया. इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोगों की सूचना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किशोर को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया.

 

 

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ नाबालिग लड़के-लड़कियां एक साथ बर्थडे पार्टी मना रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि रील बनाने के दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही