Bijay Kant Pandey Vishrampur (Palamu) : विश्रामपुर प्रखंड के पंजरी कला पंचायत स्थित बरीगांवा (साव टोला) में कागज पर जल मीनार बनाकर पैसों की निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में शिकायतें भी की जाती रही, बावजूद मुखिया के द्वारा न तो जल मीनार का अधिष्ठापन कराया गया और न ही राशि की रिकवरी करायी गयी. सौर ऊर्जा आधारित जल मीनार अधिष्ठापन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा. स्थानीय लोगों के द्वारा पलामू उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया गया है.साथ ही इसके लिए जिम्मेवार पंचायत के मुखिया तथा पंचायत सचिव पर कार्रवाई की भी मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bjym-submitted-a-memorandum-to-the-deputy-commissioner/">बोकारो
: भाजयुमो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
: सांसद ने मधुआबेड़ा में मृतकों के आश्रितों को दिए 10-10 हजार
बरही में रुपेश व कर्नाटक में हर्षा की हत्या के पीछे देश विरोधी ताकतें- बजरंग दल
: भाजयुमो ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
करीब 20 घरों की बस्ती है
जानकारी के अनुसार पंचायत को प्राप्त 15वें वित्त अनुदान मद की राशि से पंजरी कला पंचायत स्थित बरीगांवा (साव टोला) करीब 20 घरों की बस्ती है. जहां पेयजल को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था. लोगों की परेशानी को देखते हुए सौर ऊर्जा आधारित जल मीनार अधिष्ठापन को लेकर कार्यकारिणी की बैठक की गयी. जिसके लिए 3 लाख 18 हजार रुपए खर्च की स्वीकृति दी गयी. पंचायत के मुखिया पंचायत सचिव की मिलीभगत से पंजरी कला पंचायत स्थित बरीगांवा गांव (साव टोला) में कागज पर जल मीनार का अधिष्ठापन करा कर 1 लाख 65 हजार की निकासी कर ली गयी. जिसकी मापी पुस्तिका का भी संधारण नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mp-gave-10-10-thousand-to-the-dependents-of-the-dead-in-madhuabeda/">बहरागोड़ा: सांसद ने मधुआबेड़ा में मृतकों के आश्रितों को दिए 10-10 हजार
दो दिनों में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन
प्रवीण कुमार मिश्रा (अमंवा, पंचायत पंजरी कला विश्रामपुर) ने कहा है कि पंजरी कला पंचायत में पंचायत के मुखिया के द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जाती रही है. जिसकी शिकायत भी समय-समय पर की गयी. लेकिन प्रखंड व जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी. कागज पर जल मीनार लगा कर एक लाख 65 हजार रुपए की निकासी कर ली गयी. अगर दो दिनों के अंदर मुखिया सहित संबंधित पंचायत सचिव और जिम्मेवार लोगों पर कार्रवाई नहीं की गयी तो पंचायत के लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-anti-national-forces-behind-the-murder-of-rupesh-in-barhi-and-harsha-in-karnataka-bajrang-dal/">जमशेदपुर:बरही में रुपेश व कर्नाटक में हर्षा की हत्या के पीछे देश विरोधी ताकतें- बजरंग दल
Leave a Comment