Search

पलामूः एक करोड़ की हथिनी की चोरी! छानबीन में जुटी पुलिस

नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने हथिनी की देखभाल की जिम्मेवारी मिर्जापुर के मुन्ना पांडेय व मुन्ना पाठक को सौंपी थी. दोनों की दोस्ती अन्य हाथी के मालिक तारकेश्वर नाथ के साथ हो गई थी. मुन्ना पांडे एवं मुन्ना पाठक हथिनी को लेकर पलामू के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में दाखिल हुए थे.
 
Medininagar : मेदिनीनगर सदर थाना में एक करोड़ की हथिनी के चोरी होने की एफआईआर दर्ज की गई है. इस संबंध में यूपी के विंध्याचल के नंदिनी के रहने वाले नरेंद्र कुमार शुक्ला ने मामला दर्ज कराया है. जिसके आधार पर वन विभाग और पुलिस की टीम खोजबीन में जुट गई है. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार हथिनी की कीमत एक करोड़ रुपए है. नरेंद्र ने संगम लाल से जयमती नाम की हथिनी जिम्मेनामा पर लिया था.

 नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने हथिनी की देखभाल की जिम्मेवारी मिर्जापुर के मुन्ना पांडेय व मुन्ना पाठक को सौंपी थी. दोनों की दोस्ती अन्य हाथी के मालिक तारकेश्वर नाथ के साथ हो गई थी. मुन्ना पांडे एवं मुन्ना पाठक हथिनी को लेकर पलामू के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में दाखिल हुए थे.

 11 अगस्त को नरेंद्र पलामू पहुंचे जहां उन्होंने जोरकट में हथिनी और महावत से मुलाकात की. 13 अगस्त को पलामू के जोरकट पहुंचे तो उन्हें हाथी और महावत दोनों गायब मिले. नरेंद्र ने बताया कि हथनी में चिप लगा हुआ है, जिसे उन्होंने वन विभाग को दे दिया है. चिप के आधार पर हथिनी की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही