Search

 
 
 

पलामूः चाय दुकान के स्टाफ से मारपीट पड़ी भारी, एसआई लाइन हाजिर

एसपी रीष्मा रमेशन ने जपला-छत्तरपुर मुख्य मार्ग पर एक चाय दुकान में काम करने वाले युवक के साथ मारपीट के मामले में एसआई नर्मदेश्वर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है.
 
सिंबॉलिक फोटो.

Medininagar : पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने जपला-छत्तरपुर मुख्य मार्ग पर एक चाय दुकान में काम करने वाले युवक के साथ मारपीट के मामले में एसआई नर्मदेश्वर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है.

 

बताया जाता है कि चाय दुकानदार शुभम पाठक के स्टाफ के साथ मारपीट की शिकायत सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई. इस संबंध में रीष्मा रमेशन ने बताया कि उक्त कार्रवाई मारपीट के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद की गई है.

 

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी हुसैनाबाद में पदस्थापित थाना प्रभारी सोनू चौधरी को वर्दी में रील वायरल होने के बाद लाइन हाजिर किया गया था.एसपी द्वारा पुलिस महकमे में अनुशासन को लेकर सख्ती साफ देखी जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही