Search

 
 
 

पलामूः मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के पूर्व जनरल शहरियार अली गिरफ्तार

पुलिस ने मोहर्रम इंतजामिया कमेटी से पूर्व जनरल शहरियार अली को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सद्दाम कुरैशी पर चली गोली मामले में शहरियार अली की संलिप्तता सामने आई है.
 
शहरियार अली (फाइल फोटो).

Medininagar : मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने मोहर्रम इंतजामिया कमेटी से पूर्व जनरल शहरियार अली को गिरफ्तार किया है. उन पर सद्दाम कुरैशी गोलीकांड समेत कई अन्य मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं. थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सद्दाम कुरैशी पर चली गोली मामले में शहरियार अली की संलिप्तता सामने आई है.

 


मिली जानकारी के अनुसार, सद्दाम कुरैशी पर गोली पिछले साल नवंबर में चली थी. इस घटना में शहरियार अली का नाम आया था. तब शहरियार अली ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही