Search

 
 
 

पलामू : सड़क हादसे में तीन साल की मासूम की मौत, मां गंभीर

जिले के मनातू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हुई है.
 

Palamu :  जिले के मनातू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तीन साल की बच्ची की मौत हो गई. जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हुई है.  मृतका की पहचान सेमरी गांव निवासी प्रभु भुइयां की पुत्री सुगंधा कुमारी (3 वर्ष) के रूप में हुई है. घायल प्रमिला देवी का इलाज MMCH में चल रहा है.

 

परिजनों के अनुसार, प्रभु भुइयां अपनी पत्नी और पुत्री के साथ बाइक से जावाजयपुर गांव एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे. शाम में घर लौटने के दौरान बंदुआ गांव के पास चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.

 

हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुगंधा कुमारी को मृत घोषित कर दिया. जबकि प्रमिला देवी की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही