Search

 
 
 

पलामू : यातायात जागरूकता अभियान, दिलाई गई शपथ

 
Palamu:  उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर जिला सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा परियोजना 2 उच्च विद्यालय धनमानी पिपरा में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाए, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया. कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को बताया गया कि कैसे सड़क दुर्घटना को नियंत्रण करने हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करना चाहिए. उन्हें बताया गया कि यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं होती है. सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है. सभी छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया गया कि सभी यातायात के नियमों का पालन करेंगे एवं अपने घर परिवार के सदस्यों, मित्रों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगे. इसे भी पढ़ें-जहां">https://lagatar.in/where-there-are-bjp-governments-the-investigating-agencies-are-not-seeing-any-flaws-supriyo/">जहां

बीजेपी की सरकारें वहां जांच एजेंसियों को नहीं दिख रही खामी- सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही