Search

 
 
 

पलामू : चियांकी-रजवाडीह बाईपास रोड से आधा किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

 
Medininagar : सदर थाना पुलिस ने चियांकी-रजवाडीह बाईपास रोड से दो लोगों को 490 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में यूपी के शाहजहांपुर जिला अंतर्गत मिर्जापुर थाना के चितरउ गांव निवासी अनिल राजपूत (23) पिता जयराखन राजपुत व पाखी थाना क्षेत्र के बरवैया गांव निवासी संजय कुमार (32) पिता भरोसा यादव शामिल है. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद चियांकी-रजवाडीह बाईपास रोड में छापामारी की गई. इस दौरान दो संदिग्ध लोग दिखे, जब उनकी सदर अंचलाधिकारी के समक्ष तलाशी ली गई तो उनके पास से 490 ग्राम अफीम बरामद किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्तों के पास से वीवो कंपनी का दो मोबाईल, 27570 रुपये नगद व क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड भी जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध सदर थाना कांड संख्या दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई भरत भूषण सामड व पुलिस जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-acid-attack-case-revealed-angry-boyfriend-committed-the-incident-after-his-girlfriend-talked-to-another-boy-accused-arrested/">साहिबगंज

एसिड अटैक मामले का खुलासा: प्रेमिका की दूसरे लड़के से बात करने पर नाराज प्रेमी ने दिया था घटना को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही