Search

 
 
 

पलामू :  तालाब में डूबने से दो मौसेरे भाइयों की मौत

जिले के मेदिनीनगर में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. मृतकों की पहचान 9 वर्षीय आरो तिवारी और 6 वर्षीय अर्पित दुबे के रूप में हुई है. दोनों आपस में मौसेरे भाई थे.
 

Palamu:  जिले के मेदिनीनगर में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. मृतकों की पहचान 9 वर्षीय आरो तिवारी और 6 वर्षीय अर्पित दुबे के रूप में हुई है. दोनों आपस में मौसेरे भाई थे. दोनों के शव रविवार को बरामद किया गया है.

मौसेरे भाई के साथ निकला बाहर पर लौटा नहीं 

 जानकारी के मुताबिक, आरो तिवारी शनिवार की शाम बेलवाटिका स्थित अपने घर से दूध लाने के लिए मौसा आनंद दुबे के घर गया था. वहां से वह अपने छोटे भाई अर्पित दुबे के साथ निकल गया. देर शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो  परिजनों ने खोजबीन शुरू की. लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला.


रविवार को तालाब किनारे मिले कपड़े 

रविवार की सुबह परिजन जब काशीनगर स्थित बड़काबांध इलाके में पहुंचे तो तालाब किनारे बच्चों के कपड़े पड़े मिले. स्थानीय लोगों की मदद से जब तालाब में खोजबीन की गई तो पहले एक बच्चे का शव मिला, फिर कुछ ही देर बाद दूसरे का शव भी बरामद हुआ. दोनों भाई के शव मिलने से  इलाके में हड़कंप मच गया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही