Search

 
 
 

पलामू :  स्टोन बोल्डर लदे दो ट्रैक्टर जब्त, कई सामान भी बरामद

मंगलवार देर रात खान निरीक्षक शुभम कुमार के नेतृत्व में छत्तरपुर के करमा कला में छापेमारी अभियान चलाया गया.   इस दौरान अवैध खनन में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए. लेकिन टीम ने वहां से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया, जिनमें करीब 80 घन फीट स्टोन बोल्डर लदे थे. इसके अलावा भारी मात्रा में खनन से जुड़े उपकरण भी बरामद किए गए हैं.  पुलिस ने ट्रैक्टर से 2 जैक हैमर मशीन, 4 ड्रिलिंग रॉड, 1 शबवेल, 1 कुल्हाड़ी और 20 डेटोनेटर जब्त किए. इस संबंध में छत्तरपुर थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.
 

Palamu :  जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की छापेमारी अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में मंगलवार देर रात खान निरीक्षक शुभम कुमार के नेतृत्व में छत्तरपुर के करमा कला में छापेमारी अभियान चलाया गया.  

 

इस दौरान अवैध खनन में लिप्त लोग मौके से फरार हो गए. लेकिन टीम ने वहां से दो ट्रैक्टरों को जब्त किया, जिनमें करीब 80 घन फीट स्टोन बोल्डर लदे थे. इसके अलावा भारी मात्रा में खनन से जुड़े उपकरण भी बरामद किए गए हैं. 

 

पुलिस ने ट्रैक्टर से 2 जैक हैमर मशीन, 4 ड्रिलिंग रॉड, 1 शबवेल, 1 कुल्हाड़ी और 20 डेटोनेटर जब्त किए. इस संबंध में छत्तरपुर थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही